रिलायंस शेयर तीन 3 दिन में 10 फीसदी से अधिक गिरा
मुंबई
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industies) के शेयरों में गिरावट का दौर बुधवार को भी जारी रहा। पिछले तीन सत्र में कंपनी का शेयर 10 फीसदी से अधिक गिर चुका है। दिसंबर तिमाही में नतीजों, कॉरपोरेट ट्रांसपेरेंसी और फ्यूचर ग्रुप के कारोबार के अधिग्रहण में ऐमजॉन का पेच फंसने से निवेशक रिलायंस के शेयरों से दूर रहे।
कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। उस दिन कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। सोमवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी से अधिक गिरा था। बुधवार को भी इसमें 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई। एनएसई पर यह 2.63 फीसदी की गिरावट के साथ 1890 रुपये पर बंद हुआ।

पाठको की राय